Gujarat : कांग्रेस के नारे से भाजपा प्रत्याशियों की उड़ी नींद
अहमदाबाद : गुजरात में विधानसभा की 8 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव शुरू होने वाला है, जिसके लिए उपचुनाव का प्रचार विधिवत रूप से आज से शुरु होगा है, आप की जानकारी के लिए बता दें कि अबडासा में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा गढडा में केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला सभाओं को संबोधित करेंगे उधर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी चुनावी सभाएं करेंगे।
यह भी पढ़े : गांधीनगर : सात लाख के ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार
गुजरात में होने वाले उपचुनाव में अलग बात यह है कि प्रचार से राष्ट्रीय नेताओं ने दूरी बना ली है वही कांग्रेस इन चुनावों में स्थानीय मुद्दों व कांग्रेस विधायकों के दलबदल करने को मुद्दा बनाए हुए हैं, वही भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी , उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला आदि नेता संभाल रहे हैं वही कांग्रेस में अध्यक्ष अमित चावड़ा विधानसभा में नेता विपक्ष परेश धनानी, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं।
यह भी पढ़े : गुजरात :संक्रमितों की संख्या 1.62 लाख के पार, 1,137 नए मामले
कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार यह प्रचार कर रहे हैं की "गांडा (पागल) चालसे गद्दार नहीं"! कांग्रेस कि सोशल मीडिया टीम लगातार इस नारे को हवा देती दिख रही है, जिससे बाकी प्रतियासियों की नींद उड़ रही है, नेता विपक्ष परेश धनानी बार-बार अपने ट्विटर हैंडल से इस नारे को पोस्ट कर रहे हैं जिससे भाजपा प्रत्याशियों की नींद हराम हो गई है।
चावड़ा किसानों की समस्याओं फसल बीमा जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर हैं इसी बीच केंद्र के कृषि व एपीएमसी बिल आने के बाद देश में कंपनी राज का आरोप लगाते हुए चावड़ा लगातार सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं।
- Tags
-
politics,state,Gujarat Assembly bypoll 2020, Election campaign started in Gujarat, गुजरात में चुनाव प्रचार, Congress slogan, Gujarat, गुजरात, Gujarat Assembly by poll 2020, Gujarat Politics, Gujarat BJP, Gujarat Congress, गुजरात विधानसभा उपचुनाव , गुजरात भाजपा, गुजरात कांग्रेस,News,National News Ahmedabad Gujarat hindi news
0 Comments