भारत में अक्सर लोग मुश्किल हालातों में जब पैसे की कमी आने लगती है तो उन्हें कर्ज लेना पड़ जाता है। लेकिन बड़ी बात ये है कि उनको अपने सिविल स्कोर के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है। ऐसा एक सर्वे में पाया गया है कि हर 3 व्यक्तियों में से दो को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनका सिविल स्कोर कितना है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता फाइनेंस प्रदाता कंपनी होम क्रेडिट की भारतीय शाखा ने कर्ज लेने वाले लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता का पता लगाने के लिए एक सर्वे किया है।
यह भी पढ़ें : कोरोना : पिछले 24 घंटे में 36594 नए मामले आए सामने 540 लोगों की गई जान
उनके सर्वे में उन्होंने सात शहरों के एक हजार लोगों से बातचीत की गई, इसमें एक सच यह सामने आया की 68 फीसद कर्जदारों को अपने सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, 52 फीसद सिबिल स्कोर और उसके महत्व से परिचित हैं।
ईएमआइ की चिंता सबको सताती है लेकिन .......
अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता फाइनेंस प्रदाता कंपनी होम क्रेडिट की भारतीय शाखा के किए गए इस सर्वे में एक महत्वपूर्ण जानकारी और सामने आई कि 76 फीसद कर्जदारों को ऋण पर ब्याज की राशि का पता नहीं था। उनकी दिलचस्पी सिर्फ ईएमआइ की राशि जानने में थी।
यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक आज
राजधानी दिल्ली में महज 17, जयपुर में 19 और मुंबई में 24 फीसद को ऋण पर ब्याज की राशि के बारे में जानकारी थी। 43 फीसद ने कहा कि उन्हें ऋण पर ब्याज की गणना कैसे होती है, इसकी कम ही जानकारी है। किसी भी देश की आर्थिक प्रगति के लिए वित्तीय साक्षरता अहम होती है।
0 Comments