KXIP ने दो कंगारू खिलाड़ी पर ही लुटा दिए 22 करोड़ रुपए, खरीदे सर्वाधिक नौ खिलाड़ी
आईपीएल 2021 के लिए नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। जिसमें KXIP ने दो कंगारू खिलाड़ी पर ही 22 करोड़ रुपए लुटा दिए। लीग के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में हुए मिनी ऑक्शन में 57 खिलाड़ी चुने गए। इसमें पंजाब किंग्स की टीम ने सर्वाधिक नौ खिलाड़ियों को चुना।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली को तीसरे मैच से कर देना चाहिए बैन - डेविड लॉयड
नए नाम और लोगो के साथ 14वें सीजन में उतरने के लिए तैयार केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम सबसे अधिक रकम के साथ उतरी। इस दौरान इस फ्रैंचाइजी ने अपनी कमजोर कड़ी को मजबूत किया और उसके लिए जमकर पैसे लुटाए। पंजाब ने अधिकतर तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडर पर दांव खेला और उनके लिए बड़ी रकम खर्च की।
पंजाब की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ के लिए 22 करोड़ खर्चे और अपनी तेज गेंदबाजी को धार देने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने मैक्सवेल और नीशाम की जगह को भरने के लिए मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन और जलज सक्सेना जैसे ऑलराउंडर को जोड़ा। बल्लेबाजी में मजबूत पंजाब की टीम ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए डेविड मलान और शाहरुख खान को भी शामिल किया।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट-जीत से महज 3 विकेट दूर टीम इंडिया
झाय रिचर्डसन (14 करोड़)
रिले मेरेडिथ (8 करोड़)
शाहरुख खान (5.25 करोड़)
मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़)
डेविड मलान (1.5 करोड़)
फैबियन एलन (75 लाख)
जलज सक्सेना (30 लाख)
सौरभ कुमार (20 लाख)
उत्कर्ष सिंह (20 लाख)
- Tags
-
Ipl, ipl auction, ipl auction 2021 news, 2021 ipl auction, ipl 2021, ipl 2021 auction, ipl 2021 auction date, ipl auction 2021, ipl auction 2021 date, आईपीएल 2021 नीलामी, आईपीएल नीलामी, cricket news hindi, chennai super kings, mumbai indians, royal challengers bangalore
0 Comments